(हिंदी अनुवाद के लिये, यहाँ दबाएँ)
विवाह-विच्छेद: कारण और प्रयास
विवाह-विच्छेद के सही कारण / जहाँ तलाक अनिवार्य होता है
- शारीरिक शोषण
- किसी भी प्रकार की हिंसा
- अवैध गतिविधियों में संलिप्तता
- अनैतिकता
- धोखाधड़ी
- जीवनसाथी के जीवन में बिल्कुल भी भागीदारी या योगदान न होना
तलाक के टालने योग्य कारण (जिन पर काम किया जा सकता है) / जहाँ आप खुद पर और अपने रिश्ते पर काम कर सकते हैं (कम से कम एक पार्टनर इसकी शुरुआत कर सकता है)
- हमारी आपस में बनती नहीं है
- मेरा/मेरी पार्टनर मेरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता
- मेरा/मेरी पार्टनर रोमैंटिक नहीं है
- हम हमेशा परेशान रहते यां झगडते हैं
- मेरा/मेरी पार्टनर अहंकारी/हावी होने वाला/वाली है
- हमें गुस्सा काबू करने में दिक्कत होती है
- हममें से कोई एक डिप्रेशन में है
- अब हम आपस में बात ही नहीं करते
- हमारे रिश्ते में अब कोई जोश नहीं बचा है
- हमारे बीच कोई नज़दीकी नहीं है
- मुझे कोई तवज्जो/तारीफ़ नहीं मिलती
- मेरा/मेरी पार्टनर खुदगर्ज़ है
- बच्चों की परवरिश को लेकर हमारे तरीके अलग-अलग हैं
- मुझे इस रिश्ते में अकेलापन महसूस होता है
अगर आपके कारण ऊपर बताए गए में से हैं, तो आपके रिशते में काफी उम्मीद है। ऐसे मामलों में, अपने आप और अपने साथी पर काम करना आसान नहीं है, लेकिन बहुत कठिन भी नहीं है। आपको काउंसलिंग की आवश्यकता हो सकती है। और अपने साथी के साथ खुले मन से बातचीत करना अक्सर मदद करता है।
खुद पर काम कैसे करना है

1. खुद के प्रति जागरूक होना—खुद को और अपने व्यवहार के तरीकों का निरीक्षण करना।
2. अपना आत्म-सम्मान बढ़ाएँ (जिस व्यक्ति का आत्म-सम्मान सही होता है, वह आमतौर पर दूसरों को समस्या के रूप में नहीं देखता)
3. अपने गुस्से को काबू करने पर काम करें।
4. अपनी सोच की उन गहरी जड़ों को बदलें, जिनके कारण आपकी सोच गलत हो जाती है और आप मन में गलत धारणाएँ पाल लेते हैं।
5. अपने दिल को जाँचें और उसमें से नाराज़गी, अतीत से चिपके रहना, नफ़रत, ईर्ष्या, अधिकार-भावना, पुरुष-वर्चस्व या कट्टर नारीवाद जैसी भावनाओं को निकाल बाहर करें।
6. अपने अहंकार को तोड़ें, जो रिश्तों में आने वाली समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है।
7. भावनात्मक रूप से किसी पर निर्भर रहना (जैसे चिपके रहना, आसक्ति, चिंता, डर, असुरक्षा की भावना) रिश्ते को नुकसान पहुँचाता है।
8. बहुत ज़्यादा आर्थिक रूप से महत्वाकांक्षी होना भी रिश्तों में समस्याओं का एक और मुख्य कारण है। अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें, खुद को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें, बातचीत के लिए समय बनाएँ, और समस्याओं को शांति से सुलझाने के लिए नए विचार सोचने में समय बिताएँ।
9. खुद से या अपने पार्टनर से बहुत ज़्यादा उम्मीदें न रखें। सरल इंसान बनें, सुपरमैन नहीं। सरल और सहज रहने की कोशिश करें। अपनी बुनियादी ज़रूरतों में ही खुश रहें। अपने अंदर कृतज्ञता की भावना विकसित करें।
10. अपनी छवि, लोगों की राय, समाज में अपनी हैसियत या परिवार में अपनी स्थिति को लेकर ज़्यादा सचेत ना रहें। जब आप अपने आत्म-सम्मान को विकसित करेंगे, तो आपको अपनी सही जगह अपने-आप मिल जाएगी।
11. अपने पार्टनर के सामने अपनी सच्ची और खरी भावनाओं को बिना किसी हिचकिचाहट के ज़ाहिर करने को अहमियत दें; लेकिन, अगर आपके मन में कोई नकारात्मक भावना है, तो उसे ज़ाहिर करने से समस्याएँ और भी बिगड़ सकती हैं। किसी भी नकारात्मक भावना को जान-बूझकर खत्म करना होगा; या फिर उन नकारात्मक भावनाओं को प्यार और परवाह में बदल दें, क्योंकि आपके दिल में असल में यही है—वरना आप यह ब्लॉग पढ़ ही नहीं रहे होते।
12. याद रखें, प्यार का मतलब रोमांस, जोश या जुनून नहीं है। प्यार का असली मतलब है अपने पार्टनर का सच में भला चाहना। यह उम्मीद करना कि आपका साथी केवल आप पर ही ध्यान दे, यह प्यार नहीं है – यह तो स्वार्थ है। यह उम्मीद करना बिल्कुल सही है कि आपका साथी आपका भला चाहे (और आपको कोई नुकसान न पहुँचाए)। प्यार में, आप एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद करते हैं, या शायद बस आगे बढ़ने के लिए “जगह” देते हैं। अगर आप उस जगह में सुरक्षित महसूस करते हैं, तो संतुष्ट रहें। इस बारे में सोच-विचार करें कि प्यार में किस चीज़ की उम्मीद करनी चाहिए और किस चीज़ की नहीं।
13. अपनी “ज़रूरतों” को एक तरफ रख दें। ज़रूरतें तो असीमित होती हैं। आपको हर दिन खाना चाहिए, दिन-रात पानी पीने की ज़रूरत होती है। प्यार और देखभाल हर दिन की ज़रूरत नहीं हो सकती; अगर ऐसा है, तो यह एक गोली की तरह बन जाती है जिसे आप हर दिन लेते हैं—जिसके बिना आप बीमार पड़ जाते हैं—या फिर यह एक लत बन जाती है। अपने पार्टनर से यह उम्मीद करना कि वह हर दिन, या तय समय पर प्यार और देखभाल दिखाए, सेहतमंद नहीं है। अगर प्यार और देखभाल ही आपकी “ज़रूरत” है, तो आपका पार्टनर कोई “पूरा करने वाला” (provider) नहीं है। हम सभी आज़ाद रहना पसंद करते हैं; किसी की ज़रूरतें पूरी करने वाला बनना एक बोझ है—यह बंधे होने जैसा है, एक बंधन है। अपनी ज़रूरतों से “खुद को आज़ाद करें” और अपने पार्टनर को भी, आपकी ज़रूरतें पूरी करने के इस बंधन से “आज़ाद करें”।
14. आत्मनिर्भर बनें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- सबसे पहले, अपनी भावनात्मक ज़रूरतों से खुद को आज़ाद करें।
- दूसरे, अपनी बुनियादी ज़रूरतों के लिए पैसे कमाने में सक्षम बनें।
- अपने घर के काम खुद करने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम बनें।
- रोज़मर्रा की चुनौतियों और फ़ैसलों से निपटने के लिए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें (या सीखें)।
- अपना खाना खुद बनाना सीखें (अपनी बुनियादी ज़रूरत के लिए दूसरों पर निर्भर रहना सही नहीं है)।
- अपने सामाजिक रिश्तों (और अकेलेपन) को खुद ही संभालना सीखें।

जब बच्चे शामिल हों:
दुख और परेशानी वाले घर में रहते बच्चों के मन को चोट पहुँचती है। और इसी तरह कड़वाहट से निपटा गया तलाक भी उन पर गहरा असर पहुँचाता है।
अगर आप साथ रहने का फैसला लेते हैं, तो समझदारी और होश से अपने रिश्ते पर काम करें। अगर आप तलाक का फैसला लेते हैं, तो गरिमा और सम्मान के साथ अलग हो जाइये और मिलकर बच्चों की परवरिश (को-पेरेंटिंग) करें।
याद रखें, जब आप खुद पर और अपने रिश्ते पर काम करते हैं, तो आप अपने आप ही एक बेहतर माता-पिता बन पाते हैं। कैसे?
- आप अपने बच्चे के साथ बातचीत करते समय ज़्यादा शांत, धीरज रखने वाले, और माफ़ करने वाले बनते हैं।
- आपका बच्चा आपको एक दिल-से-खुश इंसान के तौर पर देखेगा।
- आपका बच्चा दुनिया को देखने का एक नज़रिया बनाएगा – उम्मीद, प्यार, और देखभाल का नज़रिया।
- जब आपका बच्चा आपको झगड़े सुलझाते हुए देखता है, तो वह मुश्किल हालातों का सामना करने की हिम्मत (इमोशनल रेज़िलिएंस) सीखता है – जो ज़िंदगी का एक ज़रूरी सबक है।
Right reasons for divorce / where divorce is inevitable
- Physical abuse
- Violence of any form
- Illegal involvement
- Immorality
- Cheating
- Zero participation or contribution in the partner’s life
Wrong reasons (workable reasons) for divorce / where it is possible to work on yourself and the relationship (at least one partner can start)
- We are not getting along
- Partner is not romantic
- Partner does not meet your expectations
- Partner is egoistic/dominating
- We are always frustrated
- There are anger control issues
- Either partner is depressed
- We don’t talk anymore
- There is no spark
- There is no intimacy
- I don’t get any attention/appreciation
- Partner is selfish
- We have different parenting styles
- I feel lonely in the relationship
There is big hope if the above are your reasons. In such cases, it is not easy but it is definitely not very difficult to work on yourself and your partner. You may require counselling. Also, conversations with your partner – held with an open mind – often help.
Working On Yourself

- Being self aware/ observing yourself and your own patterns
- Develop your self-esteem (a person with right self-esteem usually does not see others as a problem)
- Work on anger management
- Change deeper level conditioning that causes distorted perception and prejudices
- Check and clear your heart of resentment, holding on to the past, hatred, jealousy, possessiveness, male chauvinism or radical feminism.
- Break your ego, which is the biggest cause of relationship issues
- Being emotionally dependent (clinging, attachment, anxiety, fear, insecurities) harms the relationship.
- Being overambitious (financially) is another leading cause of relationship issues. Prioritise the relationship, give time for self-improvement, create space for conversations, and spend time on developing ideas to calmly navigate through the issues.
- Don’t expect too much from yourself or from the partner. Be human, not superhuman. Try being simple and easy going. Be happy with basics. Develop gratitude.
- Avoid being image-conscious, people-conscious, conscious about status in society, or about status in family. When you develop self-esteem, you will get your rightful status naturally.
- Give importance to expressing your pure genuine feelings to your partner, without hesitation; however if you have any negative feelings, then expressing them will worsen the issues. Any negative feelings have to be consciously dissolved; or change the negative feelings to love and care because that’s what you have in your heart otherwise you would not be reading this blog.
- Remember love is not romance or a spark or passion. Love is genuinely wishing well for the partner. Expecting attention is not love, it’s being selfish. It’s fair to expect that your partner wishes your good (and does no harm). In love, you help each other grow, or maybe just “give the space” to grow. If you feel safe in that space, be content there. Ruminate about what to expect and what not to expect in love.
- Keep your “needs” aside. Needs are limitless. You need to eat everyday, you need to drink water day and night. Love and care cannot be an everyday need; if it is then it becomes like a pill you take everyday without which you get sick, or like an addiction. It’s not healthy to expect your partner to show love and care everyday or at specified intervals of time. If love and care is what you “need,” your partner is not a “provider.” We all love to live free, being a provider is a burden, it is like being tied up, bondage. “Free yourself” from your needs and “free your partner” from the bondage of providing.
- Be independent. This will build your confidence.
- Firstly, free yourself of your emotional needs.
- Secondly, be capable of earning money for your basic needs.
- Be physically capable to do your own house chores.
- Use your intelligence (or learn) to independently navigate through everyday challenges and decisions,
- Learn to cook your own food (it’s not fair to depend on others for your basic need),
- Learn to manage your social relationships (and loneliness) independently.

Where children are involved:
A toxic household wounds children. And so does a divorce handled with bitterness. If you stay, stay with conscious work. If you leave, leave with dignity and co-parenting.
Remember when you work on yourself and your relationship, it helps you become a better parent:
- you become calmer, more patient, and more forgiving in your interactions with your child
- you are seen as a genuinely happy person by your child.
- your child develops a perspective for the world – a perspective of hope, love, and care.
- when your child sees you resolving conflicts, he/she learns emotional resilience – an important chapter of life.





